Home / Updates / बिजली मंत्री एके शर्मा का महिलाओं ने किया घेराव वापस जाओ के लगे नारे पुलिस ने मुश्किल से…..

बिजली मंत्री एके शर्मा का महिलाओं ने किया घेराव वापस जाओ के लगे नारे पुलिस ने मुश्किल से…..

शनिवार को ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा जब बांके बिहारी जी के दर्शन करने वृंदावन पहुंचे, तो माहौल बिल्कुल वैसा नहीं था जैसा एक वीआईपी आगंतुक के लिए होता है। कॉरिडोर निर्माण के विरोध में उतरीं महिलाएं काली पट्टी बांधकर मंदिर पहुंचीं और जैसे ही मंत्री जी ने दर्शन के लिए कदम बढ़ाया, जमकर नारेबाजी शुरू हो गई।स्थिति इतनी संवेदनशील थी कि जैसे ही वह बांके बिहारी जी के सामने खड़े हुए, सेवायतों ने तुरंत पर्दा खींच दिया। उन्हें न तो प्रसाद मिला और न ही पटका पहनाकर सम्मानित किया गया—जो आमतौर पर हर भक्त के लिए परंपरा है।

ALSO READ:https://expressnewslive.tv/accident-on-the-path-of-faith-truck-carrying-28-pilgrims-going-to-neelkanth-overturned-three-seriously-injured/

मंदिर के गोस्वामी समुदाय ने भी अपने अंदाज़ में कॉरिडोर और न्यास के मुद्दे पर मंत्री जी का विरोध जताया। वहीं, जब महिलाएं विरोध स्वरूप ज्ञापन देने पहुंचीं, तो पुलिस से उनका टकराव भी हुआ। कुछ महिलाओं के साथ बदसलूकी की बात सामने आई, जिससे माहौल और गर्मा गया।हंगामा बढ़ता देख अधिकारियों ने मंत्री को चुपचाप गेट नंबर 4 से बाहर निकाल दिया ताकि और कोई बात बिगड़े नहीं।लेकिन महिलाएं पीछे नहीं हटीं। जब मंत्री जी VIP रोड पर स्थित जुगल गोस्वामी की गद्दी पर पहुंचे, वहां भी विरोध करने वाली महिलाएं पहुंच गईं।काफी देर की नारेबाजी के बाद चार महिलाओं को बातचीत के लिए बुलाया गया, जहां उन्होंने अपनी चिंता और भावनाएं मंत्री जी के सामने खुलकर रखीं।

Tagged:
[post-views]
Share
Now