Home / Updates / उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अलकनंदा नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस, कई लोग बहे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी….

उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अलकनंदा नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस, कई लोग बहे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी….

उत्तराखंड में बद्रीनाथ हाईवे पर घोलतीर के पास गुरुवार को 18 लोगों को ले जा रही एक यात्री बस अलकनंदा नदी में गिर गई। इस हादसे में अब तक एक व्यक्ति की मौत हो गई व सात घायल हो गए। एएनआई के अनुसार, एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन की टीमें बचाव अभियान चला रही हैं।

पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता आईजी नीलेश आनंद भरणे ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, ‘रुद्रप्रयाग जिले के घोलथिर इलाके में एक बस अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार बस में 18 लोग सवार थे।’ गढ़वाल डिविजनल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने कहा, ‘रुद्रप्रयाग जिले के घोलतीर में 18 सीटर बस के अलकनंदा नदी में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है और सात लोग घायल हो गए हैं। बचाव अभियान के लिए एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं।’

[post-views]
Share
Now