Home / News / यूपी में 9 IAS का ट्रांसफर, जानिए किसे कहां मिली पोस्टिंग…

यूपी में 9 IAS का ट्रांसफर, जानिए किसे कहां मिली पोस्टिंग…

लखनऊ: प्रदेश सरकार ने रविवार रात 9 आईएएस अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव किया है। इस फेरबदल में कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां दी गई हैं, जबकि कुछ को नए पदों पर तैनाती मिली है।

प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक एम. देवराज को उनके वर्तमान पद के साथ महानिदेशक, प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं अनुराग यादव को आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग से हटाकर अब समाज कल्याण एवं सैनिक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

आलोक कुमार-तृतीय को प्रमुख सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उनके पास पहले से ही नियोजन एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग के प्रमुख सचिव के साथ-साथ वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के नोडल अधिकारी का दायित्व भी है।

सौरभ बाबू को प्रमुख सचिव, ग्राम्य विकास एवं ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के साथ महानिदेशक, दीनदयाल उपाध्याय एवं राज्य ग्राम्य विकास संस्थान का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।

रवि रंजन को प्रबंध निदेशक, यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन के पद से हटाकर विशेष सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग बनाया गया है। वहीं टीके शिबु को विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा के साथ यूपी एग्रो के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

प्रतीक्षारत हिमांशु कौशिक को प्रबंध निदेशक, यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन नियुक्त किया गया है। वहीं प्रतीक्षारत सौम्या गुरुरानी को नगर आयुक्त, शाहजहांपुर बनाया गया है।

इसके अलावा, डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा, जो अब तक नगर आयुक्त, शाहजहांपुर थे, उन्हें अपर प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के पद पर तैनात किया गया है।

[post-views]
Share
Now