7th Pay Commission खुशखबर डेढ़ साल बाद केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बहाल ..

लाखों केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आज का दिन बेहद खास है। ऐसा इसलिए क्योंकि केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में आज बड़ा फैसला लिया गया।

कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत पर लगी रोक हटा दी गई है। कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 11 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

जनवरी 2020 में केंद्रीय कर्मचारियों का डीए चार फीसदी बढ़ा था।

जनवरी 2021 में यह चार फीसदी और बढ़ा था। इस तरह डीए 17 फीसदी से बढ़कर 28 फीसदी होने से कर्मचारियों को लाभ होगा।

हालांकि सरकार ने पिछले साल जनवरी से ही इसमें रोक लगाई हुई थी। अब डेढ़ साल बाद तीनों किस्तों पर लगी रोक हटा दी गई है।

कोरोना महामारी के कारण सरकार ने डीए फ्रीज कर रखा था।

मालूम हो कि महंगाई भत्ता वेतन का एक हिस्सा है। यह कर्मचारी के मूल वेतन का एक निश्चित फीसदी होता है। देश में महंगाई के असर को कम करने के लिए सरकार अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का भुगतान करती है। इसे समय-समय पर बढ़ाया जाता है। रिटायर कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिलता है।

Share
Now