Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

उत्तरप्रदेश ज़मीन विवाद में एक ही परिवार 6 लोगों की हत्या……

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक जमीन के विवाद में छह लोगों की हत्या कर दी गई। पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या के बाद आक्रोश में गांव की भीड़ आरोपी परिवार पर कहर बनकर टूट पड़ती है ।

भीड़ ने एक लाइन से पति – पत्नी सहित तीन बच्चो को मौत के घाट उतार दिया।


वही सोमवार की सुबह भूमि के विवाद में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, उसके प्रतिशोध में उमड़ी भीड़ आरोपी पक्ष सत्यप्रकाश दुबे के दरवाजे पर पहुंच गई। धारदार हथियार से पति-पत्नी, दो बेटी, एक बेटे मार डाला। जबकि एक बेटा गंभीर रुप से घायल है।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की एक जमीन लेहड़ा टोला निवासी सत्य प्रकाश दुबे के दरवाजे के पास स्थित है। जिसका विवाद काफी समय से दोनों पक्षों में चला आ रहा था। इसमें प्रेम ने धान की रोपाई कराई थी। जिला पंचायत सदस्य जब सुबह विवादित भूमि पर पहंचे तो वहां उनकी सत्य प्रकाश से विवादित भूमि को लेकर बहस हो गई।

कहासुनी इतनी बढ़ी कि देखते ही देखते धारदार हथियार से पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या कर दी गई। कुछ ही देर में काफी संख्या में लोग सत्य प्रकाश दुबे के घर पर पहुँचे और फायरिंग करते हुए धारदार हथियार से सत्य प्रकाश की हत्या कर दी। उसके बाद भीड़ घर में घुस गई और उनकी पत्नी किरण, बेटी शलोनी , नंदनी, बेटा गांधऔर की हत्या कर दी गई ।

जबकि सत्य प्रकाश का एक पुत्र अनमोल गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना के बाद से पूरे गांव में कोहराम मच गया, सूचना मिलते ही कई पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

Share
Now