थाना बरादरी क्षेत्र के गोसाई गोटिया निवासी 21 वर्षीय अर्जुन मौर्य पुत्र राकेश मौर्य की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना उस समय हुई जब अर्जुन काम से लौट रहा था। परिजनों के अनुसार चार लोगों ने उसे रास्ते में रोक लिया और सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक के पिता राकेश मौर्य ने आरोप लगाया कि गली के पीछे रहने वाला कुश केयर ऑफ अंतराम आए दिन बदमाशी करता था। उसी ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर अर्जुन को घेरकर वारदात को अंजाम दिया। अर्जुन डेलापीर स्थित एक बरात घर में डीजे का काम करता था और रोज की तरह काम खत्म कर घर लौट रहा था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों की तलाश के लिए दबिशें दी जा रही हैं।
थाना बरादरी क्षेत्र में 21 वर्षीय अर्जुन मौर्य की गोली मारकर हत्या…






