पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर श्री अभिषेक सिंह द्वारा परिक्षेत्र कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान जनता की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा शिकायतों को सुनकर उनके निष्पक्ष, पारदर्शी और शीघ्र निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
अवगत कराना है कि शासन द्वारा निर्गत आदेशों-निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 01/08/2025 को परिक्षेत्रीय कार्यालय में श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर श्री अभिषेक सिंह द्वारा जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें आए फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। महोदय ने प्रत्येक फरियादी की बात को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पक्ष, पारदर्शी और शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए ताकि किसी भी फरियादी के साथ अन्याय न हो और उन्हें न्याय समयबद्ध रूप से प्राप्त हो।








