Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

अवैध संबंधों में रोड़ा बना 14 साल का बेटा! कलयुगी मां ने प्रेमी संग मिलकर दिया इस वारदात को अंजाम….

बुरहानपुर: अवैध संबंधों को छिपाने के लिए एक कलयुगी मां ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया। मां प्रेम में इतनी अंधी हो गई कि उसने अपने ही 14 साल के बेटे को अपने प्रेमी से मरवा दिया और फिर घटना को कोई एंगल देने के लिए लाश को पेड़ पर लटकवा दिया। बच्चे की लाश 10 दिन पर पेड़ पर लटकती रही।

घटना का खुलासा उस समय हुआ जब बुरहानपुर में लड़के का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि लड़के का अपहरण महाराष्ट्र के जलगांव से हुआ था। पिता की शिकायत अनुसार, 16 जनवरी को उनका बेटा छत पर टहल रहा था। उसी दौरान प्रमोद शिंपी नाम के शख्स का फोन आया उसके बाद से ही लड़का लापता हो गया। आरोपी प्रमोद शिंपी और बच्चे की मां के साथ अवैध संबंध थे। पिता ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने प्रमोद से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया कि लड़के की मां के कहने पर ही उसने बच्चे को मौत के घाट उतार दिया। मामले का खुलासा न हो इसलिए बुरहानपुर के असीरगढ़ के जंगल में शव को पेड़ से लटका दिया। लेकिन 10 दिन किसी की नजर बच्चे की लाश पर नहीं पड़ी।

बयानों के आधार पर महाराष्ट्र पुलिस आरोपी को बुरहानपुर लेकर पहुंची और निंबोला थाना पुलिस की मदद से शव को बरामद किया। पुलिस ने बुरहानपुर के जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस ने आरोपी बच्चे की मां को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Share
Now