Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

IOIG गेम्स के उद्घाटन समारोह में 12 लोगों की मौत; 80 घायल जानिए पूरी खबर……

आपको बता दें अफ्रीकी देश मेडागास्कर में बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, मडगास्कर में आयोजित हिंद महासागर द्वीप खेलों (IOIG) के उद्घाटन समारोह में भगदड़ मच गई, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई।

स्थानीय पुलिस का कहना है कि हादसे में 80 लोग घायल है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे पर राष्ट्रपति ने शोक व्यक्त किया है और जनता से मौन का आह्वान किया है।

मीडिया के अनुसार, मेडागास्कर के बैरिया स्टेडियम में शुक्रवार को हिंद महासागर द्वीप खेलों का उद्घाटन समारोह आयोजित की गई थी। कार्यक्रम में करीब 50 हजार दर्शक आए थे। इस दौरान स्टेडियम के प्रवेश द्वार पर भगदड़ मच गई।

भगदड़ में 12 लोगों की मौत हो गई। मेडागास्कर के प्रधानमंत्री किश्चियन नत्से अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि भगदड़ में करीब 80 लोग घायल हैं, जिनमें से 11 लोग अधिक गंभीर हैं।

मेडागास्कर के राष्ट्रपति एंड्री राजोएलिना ने मृतकों के प्रति दुख व्यक्त किया है। राष्ट्रपति ने घटना को दुर्भाग्यपूर्व बताया है। उन्होंने बताया कि स्टेडिम के प्रवेश द्वार पर भगदड़ मच गई। कई लोग घायल है। राष्ट्रपति ने संवेदनाएं व्यक्त करते हुए मौन रखने का आह्वान किया है।

Share
Now