मुंबई:- बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को पॉर्नोग्राफी केस में 19 जुलाई को मुंबई की काइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने गिरफ्तार किया था।
शुक्रवार (23 जुलाई) को मुंबई की काइम ब्रांच राज कुंद्रा को लेकर उनके घ।र पर जांच के लिए पहुंची थी।
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के घर पर काइम ब्रांच ने 6 घंटे की लंबी तलाशी ली। अधिकारियों को इस केस से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण सबूत की तलाश है।
इसी दौरान ये भी पता चला है कि राज कुंद्रा की कंपनी वियान इंडस्ट्रीज से शिल्पा शेट्टी ने इस्तीफा दे दिया था।
टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक जांच से जुड़े सूत्रों ने कहा है कि राज कुंद्रा पॉर्नोग्राफी केस में शिल्पा शेट्टी की क्या भूमिका है और इस मामले में शिल्पा की संलिप्तता कितनी है, इस बात की जांच की जा रही है।
शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा की जिस कंपनी वियान इंडस्ट्रीज से इस्तीफा दिया है, वही कंपनी पोर्न प्रोडक्शन और वितरण का संचालन करती थी। इसलिए मुंबई काइम ब्रांच ने इस मामले की जांच करने का फैसला किया है।