@express news bharat
(रिपोर्ट- नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)
बलिया पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी रसड़ा रजनीश कुमार व प्रभारी निरीक्षक रसड़ा योगेन्द्र बहादुर सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना रसड़ा पुलिस की मिली सफलता
उल्लेखनीय है कि वादी द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि मेरी नाबालिक लड़की जो स्कूल जाने की बात कह कर घर से निकली थी, न तो वह स्कूल पहुँची न ही घर वापस आयी । काफी खोजबीन के बाद भी मेरी लड़की का कुछ पता नहीं चल सका इस सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित थी इसी क्रम में बुधवार को उप निरीक्षक कुलदीप कुमार मय हमराह के देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित अभियुक्त सम्बन्धित मु0अ0सं0 181/2026 धारा 137(2), 87(2), 65(1) BNS व 5L/6 पाक्सो एक्ट में मामूर थे कि मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित
अभियुक्त शिवम पटेल उर्फ भोलू पुत्र सुनील पटेल ग्राम छितौनी थाना रसड़ा जनपद बलिया उम्र करीब 19 वर्ष समय करीब 11.55 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया । उपरोक्त गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
- शिवम पटेल उर्फ भोलू पुत्र सुनील पटेल ग्राम छितौनी थाना रसड़ा उम्र करीब 19 वर्ष।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
- उप निरीक्षक कुलदीप कुमार थाना रसड़ा
- हे0का0 रविन्द्र यादव थाना रसड़ा
- का0 अंकुर वर्मा थाना रसड़ा






