रिपोर्टर पप्पू लाल पंचोली
। बैठक थाना अधिकारी भवानी सिंह (आईपीएस)पी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में सीएलजी कमेटी के सदस्यों, गणमान्य नागरिकों एवं क्षेत्र के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। थाना अधिकारी ने सभी से आगामी होली एवं धुलंडी के त्योहार को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि त्योहार खुशियों और एकता का प्रतीक हैं, इसलिए किसी भी प्रकार के विवाद या असामाजिक गतिविधि से दूर रहकर प्रेम और सद्भाव के साथ पर्व मनाया जाए।
बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों ने भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करेंगे तथा क्षेत्र में शांति और सौहार्द कायम रखने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
अंत में सभी ने मिलकर संकल्प लिया कि होली का त्योहार राज-रंग और उमंग के साथ, लेकिन सामाजिक जिम्मेदारी और भाईचारे को प्राथमिकता देते हुए मनाया जाएगा।
फूलिया कला थाना परिसर में होली एवं धुलंडी पर्व को लेकर सीएलजी कमेटी की बैठक आयोजित की गई






