Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

एक युवक की संदिग्ध अवस्था मौत,परिजनों ने हत्या का लगया आरोप

बखरी/ बेगूसराय/
समस्तीपुर जिले के गंगोली गांव निवासी एक युवक की मौत संदिग्ध अवस्था में हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है। इधर पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना को दिए आवेदन में गंगोली गांव निवासी नवीन पासवान ने कहा है कि शुक्रवार की रात करीब 8 बजे उसका 29 वर्षीय भाई प्रवीण पासवान को मोबाइल फोन के माध्यम से बखरी के खखरूवा गांव बुलाया गया। जहां उसके साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी गई। मामले में तीन नामजद तथा 7 से 8 अज्ञात व्यक्तियों पर पर हत्या का आरोप लगाया है। साथ ही कहा है कि साक्ष्य को छुपाने के लिए नदैल घाट से आगे तरबन्ना के निकट ट्रैक्टर के पास मृतक के शव को रख दिया गया। घटना की जानकारी शुक्रवार की रात के करीब 12 दूसरे व्यक्ति द्वारा उसे दी गई। मृतक के शरीर पर जख्म के निशान पाए गए हैं। थानाध्यक्ष विकाश कुमार राय ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के अन्य बिंदुओं की छानबीन की जा रही है।

Share
Now