Home / Events / स्वामी प्रसाद मौर्य के लक्ष्मी वाले बयान पर भड़के आचार्य प्रमोद, बोले- अखिलेश की लुटिया…..

स्वामी प्रसाद मौर्य के लक्ष्मी वाले बयान पर भड़के आचार्य प्रमोद, बोले- अखिलेश की लुटिया…..

अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) एक बार फिर हिन्दू धर्म पर टिप्पणी को लेकर विवादों में आ गए हैं, जिसे लेकर धर्मगुरू आचार्य प्रमोद कृष्णम (Acharya Pramod Krishnam) ने उन पर तीखा हमला बोला है. आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सोमवार को कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य को इलाज की जरूरत है वो सीएम योगी (Yogi Adityanath) से उनके बोलने पर पाबंदी लगाने के लिए कहेंगे.

आचार्य प्रमोद कृष्ण ने सपा नेता को आड़े हाथों लेते हुए कहा, “स्वामी प्रसाद मौर्य के मुंह में बवासीर हो गई है. उन्हें इलाज की बहुत जरुरत है, मैं सीएम योगी आदित्यनाथ जी कहूंगा कि उनके बोलने पर पाबंदी लगाई जाई जाए.”

आचार्य प्रमोद कृष्ण ने क्या कहा?

कांग्रेस नेता ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य के दो संकल्प है- पहले हिंदुओं को गाली देना एवं दूसरा अखिलेश यादव की लुटिया डुबाना. उन्होंने यह भी कहा कि यह लोग तुच्छ राजनीति के चलते हिंदू देवी देवताओं को अपमान करते हैं. लाखों करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं.

[post-views]
Share
Now