Home / Events / पुरकाजी टीम ने खुड्डा की टीम को हराकर जीता टूर्नामेंट….

पुरकाजी टीम ने खुड्डा की टीम को हराकर जीता टूर्नामेंट….

पुरकाजी मुजफ्फरनगर कस्बे में चल रहे पूर्व चेयरमैन मरहूम तारिक़ मुस्तफ़ा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में पुरकाजी टीम ने खुड्डा टीम को हराकर टूर्नामेंट जीता। पुरक़ाज़ी में आयोजित पूर्व चेयरमैन मरहूम तारिक़ मुस्तफ़ा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के रोमांचक फ़ाइनल मुक़ाबले में पुरक़ाज़ी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ख़िताब अपने नाम कर लिया। फ़ाइनल में ग्राम खुड्डा की टीम ने 190 रन का लक्ष्य रखा, जिसे पुरक़ाज़ी की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी के दम पर हासिल कर जीत दर्ज की।पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि समाजसेवी दानियाल मुस्तफ़ा तथा विशिष्ट अतिथि सलमान यूनुस एडवोकेट उपस्थित रहे। दानियाल मुस्तफ़ा ने विजेता टीम को ₹35,000 नक़द पुरस्कार एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, भाईचारे और प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देते हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्र के युवा मौजूद रहे और विजेता टीम को बधाई दी।

अज़ीज़ अहमद सिद्दीक़ी

[post-views]
Share
Now