(रिपोर्ट- नेहाल अख्तर)
(जिला संवाददता बलिया)
(Express news bharat)
बलिया जनपद के रसड़ा कोतवाली के नवागत प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार ने सोमवार को रसड़ा कोतवाली पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था की जानकारी ली। नवागत प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा आम जनता की समस्याओं का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने और आमजन से बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि पीड़ितों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही असामाजिक तत्वों एवं अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नवागत प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के कार्यभार ग्रहण करने पर पुलिसकर्मियों एवं क्षेत्र के लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।






