Join Us

एक बार फिर पहुंची यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर , जानिए क्या है दिल्ली के हालात…….

कई दिनों की गिरावट के बादआज रविवार सुबह यमुना नदी का जलस्तर 205.81 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 205.33 मीटर से थोड़ा ऊपर है। उधर, नोएडा में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने से शनिवार को निचले इलाकों में कई घर डूब गए। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को लेकर अलर्ट जारी किया।

आपको बता दें 13 जुलाई के बाद, यमुना 208.66 मीटर के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद धीरे-धीरे कम हो रही थी, लेकिन पिछले दो-तीन दिनों में जल स्तर में मामूली उतार-चढ़ाव हुआ है

Share
Now