(हमीरपुर सुमेरपुर)। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की जिला समीक्षा बैठक ब्लाक सभागार में जिलाध्यक्ष मनोज कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष यूनुस खान मौजूद रहे। बैठक में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन पर उनके दीर्घायु होने की कामना करके संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की जिला समीक्षा बैठक में जनपद की प्रत्येक तहसील में संगठन को विस्तारित करके संख्या बल बढ़ाने का निर्णय लिया गया। मंडल अध्यक्ष यूनुस खान ने प्रांतीय नेतृत्व के दिशा निर्देशों से समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों को अवगत कराते हुये कहा कि संगठन को मजबूत बनाना बेहद जरूरी है।
बैठक में अतिथि के रूप में शामिल हुए ब्लाक प्रमुख जयनरायन सिंह यादव ने कहा कि पत्रकारों की देश के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने पत्रकारों के कार्यों को सराहते हुए कहा कि कुछ लोगों ने इस क्षेत्र में घुसकर इस पवित्र पेशे को कलंकित किया है। यह चिंता का विषय है। खंड विकास अधिकारी आशीष कटिहार ने कहा कि देश का चौथा स्तंभ और प्रशासनिक मशीनरी एक दूसरे के पूरक हैं। बैठक का संचालन मंडल उपाध्यक्ष मुनीर खान ने किया। बैठक में जिला महासचिव नंदकिशोर यादव, जयशंकर त्रिपाठी, संतोष चक्रवर्ती, आदित्य त्रिपाठी, नेहा वर्मा, देवेंद्र राजपूत, कृष्ण कुमार द्विवेदी, हरनारायण प्रजापति, जितेंद्र यादव, जितेंद्र पंडित, अजय प्रजापति, दीपक यादव, हिमांशु गुप्ता, हरीशराज चक्रवर्ती, रामलखन आदि आधा सैकड़ा से ज्यादा पत्रकार मौजूद रहे।
दीपक यादव






