अजब गजब प्यार: भांजे के साथ रहने की जिद पर अड़ी मामी-ननद ने भाभी को बहू मानने से किया इंकार

आगराभांजे के साथ इश्क परवान चढ़ा तो उसके साथ रहने की जिंद पर अड़ी मामी ने पति को छोड़ने का थाने में ऐलान कर दिया। थाने में हुए हाईप्रोफाइल ड्रामे के बाद ननद ने भी भाभी को बहू मानने से इंकार कर दिया। महिला ने कहा कि अगर उसे भांजे से अलग किया तो वह अपनी जान दे देगी। थाने में हुए अजीब मामले ने पुलिस को भी परेशानी में डाल दिया।

काउंसिलिंग के बाद भी जब बात नहीं बनी तो पुलिस ने दंपती और सास को दूसरे दिन आने की बात कहा। बहू की जिद ने पुलिस को भी घनचक्कर बना रखा है। मामला जगदीशपुरा थाना क्षेत्र का है। आटो चालक की शादी करीब सात साल पहले शाहगंज की युवती से हुई थी। दंपती के छह और तीन साल की दो बेटी हैं।

विवाहिता के प्रेम संबंध अपनी ननद के बेटे से हो गए। परिवार के लोगों को इसकी भनक नहीं लगी। प्रेमी दिल्ली में एक कंपनी में काम करता है। विवाहिता 14 अक्टूबर को पति और बच्चों को छोड़कर कहीं चली गई। परिवार के लोगों ने तलाश किया लेकिन सुराग नहीं लगा। पति ने थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी।

उधर, ससुराल वाले पति पर अपनी बेटी को गायब करने का आरोप लगा रहे थे। खोजबीन के दौरान दस दिन पहले विवाहिता ने पति के पास फोन किया। उसे बताया कि वह ऋषिकेश के पास कहीं रह रही है।

वहां से उसे आकर ले जाए। पति उसे शनिवार की रात को वहां से लेकर आया। तब तक परिवार के लोगों को विवाहिता की प्रेमी कहानी की भनक नहीं लगी थी। उन्हें लगा था कि विवाहिता पति से किसी बात पर नाराज होकर चली गई है।

रविवार को तीसरे पहर पति उसे थाने लेकर पहुंचा। इससे कि वह विवाहिता की बरामदगी के बारे में जानकारी देने के साथ ही पुलिस में उसके बयान दर्ज करा सके। थाने आने के बाद विवाहिता ने सुर बदल दिए। उसने पति के साथ जाने से इंकार कर दिया। उसने अपने भांजे के साथ रहने की जिंद कर दी।

Share
Now