Home / News / एकता और विकास के संकल्प के साथ हिमांशु कश्यप ने चुनावी रण में भरी हुंकार

एकता और विकास के संकल्प के साथ हिमांशु कश्यप ने चुनावी रण में भरी हुंकार

विकासखंड मुजफ्फराबाद की ग्राम पंचायत थापुल इस्माइलपुर इन दिनों चुनावी हलचल का केंद्र बनी हुई है। करीब 14 हजार मतदाताओं और 18 मजरों वाली यह पंचायत क्षेत्र की सबसे बड़ी ग्राम पंचायतों में शामिल है। इस बार यहां का चुनाव केवल प्रतिनिधि चुनने का नहीं, बल्कि पंचायत की दिशा और दशा तय करने का माना जा रहा है।वर्षों से विभिन्न समुदायों के बीच भाईचारे की पहचान रखने वाली इस पंचायत में अब जनता मजबूत नेतृत्व और ठोस विकास की मांग करती नजर आ रही है गांव-गांव और मजरों में चुनावी चर्चाएं तेज हैं और माहौल पूरी तरह गर्म व रोमांचक हो चुका है। इसी चुनावी संग्राम में वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा कार्यकर्ता हिमांशु कश्यप ने दमदार अंदाज में ताल ठोक दी है। युवाओं के बीच लोकप्रिय चेहरा माने जाने वाले हिमांशु कश्यप नई सोच, स्पष्ट एजेंडा और मजबूत रणनीति के साथ सीधे जनता के बीच पहुंचकर समर्थन जुटा रहे हैं। हिमांशु कश्यप ने साफ शब्दों में कहा यह चुनाव मेरे लिए कुर्सी की लड़ाई नहीं, बल्कि जनता की सेवा का संकल्प है। मेरी राजनीति जाति या धर्म की नहीं, बल्कि इंसानियत, विश्वास और बराबरी की राजनीति है।”
उन्होंने पंचायत को भाईचारे, विकास और सम्मान की नई पहचान दिलाने का वादा करते हुए कहा कि यदि जनता का आशीर्वाद मिला तो सड़क, पेयजल, स्वच्छता, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।हिमांशु कश्यप के मैदान में उतरने से चुनाव में सीधी और कड़ी टक्कर के संकेत मिलने लगे हैं। युवा नेतृत्व, सेवा भावना और एकता के मुद्दों ने चुनावी समीकरणों को नई दिशा दे दी है।अब पंचायत का भविष्य जनता के हाथों में है।
आने वाला चुनाव तय करेगा कि ग्राम पंचायत थापुल इस्माइलपुर बदलाव की राह पर आगे बढ़ेगी या फिर पुरानी व्यवस्था को ही दोहराएगी। चुनावी मैदान सज चुका है—अब फैसला जनता को करना

Raj.kumar/रिपोर्ट. Chutmalpur

Tagged:
[post-views]
Share
Now