बदायूं में पत्नी ने दी पति को दर्दनाक मौत फरसे से काट कर उतारा मौत के घाट…..

यूपी के बदायूं जिले के बिल्सी में पत्नी ने ही पति की फरसे से काटकर हत्या कर दी। पत्नी मिथलेश ने कबूल किया है कि पति तेजेंद्र उसे आए दिन पीटता था और वह बेटे की पत्नी पर बुरी नजर रखता था। इसलिए उसने सोते समय उसकी गला काटकर हत्या कर दी।

बीते 13 अगस्त की रात जब तेजेंद्र अपनी चारपाई पर सो गया था। इसके बाद मिथलेश ने घर के अंदर ही फरसे पर धार लगाई थी। फिर उसे ले जाकर अपने पास रख लिया था। रात करीब तीन बजे जब तेजेंद्र गहरी नींद में सो रहा था।

तभी उसने एक ही वार में उसका गला काट दिया था। इस हत्याकांड के बारे में परिवार के सभी लोगों को जानकारी थी, लेकिन कोई बताने को तैयार नहीं था।

इस घटना पर एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि 13 अगस्त की रात बिल्सी के मोहल्ला नंबर आठ में तेजेंद्र सागर की घर के बाहर सोते समय फरसे से गला काटकर हत्या कर दी गई थी। पास में खून लगा फरसा बरामद हुआ था।

वही घटना वाली रात पास मिथलेश दूसरी चारपाई पर सो रही थी। उसकी चारपाई पर तीन साल की नातिन भी सो रही थी।

सुबह चार बजे जब उसकी नातिन की आंख खुली तो उसने बताया था कि बाबा के गले से खून निकल रहा था। उसे नहीं पता कि रात में उसकी हत्या कौन कर गया।

उसकी यही बातें पुलिस के गले नहीं उतर रहीं थीं। पुलिस ने परिवार वालों के अलावा मोहल्ले के लोगों से जानकारी जुटाई। कुछ लोगों ने बताया था कि तेजेंद्र के घर में रोजाना विवाद होता था।

उसका उत्पीड़न करता था। सबसे ज्यादा वह पुत्रवधू पर बुरी नजर रखता था। इससे वह तंग आ गई थी और रात में करीब तीन बजे उसकी फरसे से गला काटकर हत्या कर दी।

थाना पुलिस ने महिला को जेल भेज दिया है। इसा दौरान एसपी देहात अजय प्रताप सिंह, सीओ चंद्रपाल सिंह और इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार सिंह मौजूद थे।

Share
Now