दिल्ली में रेखा गुप्ता के पति मनीष क्यों विवादों में? आतिशी ने तस्वीर शेयर कर घेरा कहा- सरकार को पति चला रहे….

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता के सरकारी कामकाज में शामिल होने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी ने आरोप लगाया है कि मनीष गुप्ता दिल्ली नगर निगम, दिल्ली जल बोर्ड, लोक निर्माण विभाग और दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में शामिल थे। आतिशी ने कहा कि यह स्थिति गांवों में महिला सरपंच के पति के कामकाज संभालने जैसी है, लेकिन दिल्ली की मुख्यमंत्री होने के नाते यह स्थिति और भी गंभीर है।

वही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आतिशी के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि रेखा गुप्ता एक काबिल नेता हैं जिन्होंने अपने परिश्रम से इस पद तक पहुंची हैं। सचदेवा ने कहा कि परिवार के सदस्यों द्वारा जन प्रतिनिधियों का समर्थन करना आम बात है और इसमें कुछ भी गलत नहीं है। सचदेवा ने आतिशी पर आरोप लगाया कि वह एक महिला नेता का अपमान कर रही हैं।

बता दे की रेखा गुप्ता ने अपने राजनीतिक जीवन में कई पदों पर काम किया है, जिनमें दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष और भाजपा की दिल्ली इकाई की महासचिव शामिल हैं। वह वर्तमान में दिल्ली की मुख्यमंत्री हैं और शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं

इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने अपने आधिकारिक ‘X’ हैंडल से तस्वीरें शेयर कीं। एक तस्वीर में रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में वो कुछ लोगों के साथ बैठे हुए हैं। AAP ने ‘X’ पर लिखा- ‘पहले के समय में सुनने में आता था कि किसी गांव की महिला प्रधान या सरपंच का काम उसका पति, भाई या बेटा देख रहा है। महिला केवल नाम की सरपंच हुए करती थी और सारा काम उसके घर से पुरुष देखते थे। अब वो दौर खत्म हो चुका है लेकिन दिल्ली में BJP सरकार सभी पुराने दौर वापस ला रही है। ये जो व्यक्ति MCD, DJB, PWD और DUSIB के अधिकारियों की मीटिंग ले रहा है, ये दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता हैं। ये बेहद ही खतरनाक, चिंतनीय और शर्मनाक है। दिल्ली की जनता ने अपना मुख्यमंत्री चुना है ना कि कोई मुख्यमंत्री पति।’

रिपोर्ट:- कनक चौहान

Share
Now