Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

बीजेपी विधायक नंदकिशोर ने क्यों दी हिंदुओं को दरगाह-मजार न जाने की सलाह, जानें वज़ह ……

आपको बता दे की बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने एक विवादित बयान दिया है जिसमे उन्होंने हिंदुओं को दरगाह और मजार पर न जाने की सलाह दी है। नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि हिंदुओं को दरगाह पर नहीं जाना चाहिए, क्योंकि दरगाह में जिहादी दफ़न हैं। जिन्होंने महिलाओं पर जुल्म किया था उन्होंने साथ में ये भी कहा की मंदिर में आने वालों का सनातनी टेस्ट करने और मंत्र पढ़वाकर खतना की जांच भी की जाए।

साथ ही उन्होंने कहा की अरब में मुस्लिम मकेश्वर महादेव जलाभिषेक करते हैं और जल्द ही भारत में भी मौलवी जलाभिषेक करेंगे। आपको बता दे की लोनी विधायक नन्द किशोर गुर्जर ने यह सारी बातें भाजपा के बागपत जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय के घर एक निजी कार्यक्रम में कही. जिसके बाद से हे विवाद शुरू हो गया और विभिन राजनितिक दलों में इसकी निंदा होने लगी।

रिपोर्ट:- कनक चौहान

Share
Now