सीता आई तो चले गए राम ! बीजेपी को लगा झटका….

सीता आई तो राम चले गए।आज रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया चेयरमैन श्री पवन खेड़ा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर और कांग्रेस विधायक दल नेता आलमगीर आलम ने कांग्रेस का अंग पट्टिका पहनाकर श्री चौधरी को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर उपस्थित पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुबोध कांत सहाय और प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने गुलदस्ता देकर रामटहल चौधरी का स्वागत किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा की रामटहल चौधरी झारखंड की राजनीति में एक बड़ा नाम है। श्री चौधरी ने समाज के लिए 40 वर्ष से लगातार अपनी सेवा भावना अपने कार्यों से जनता में अपनी एक अलग छवि बनाई है। इसी वजह से दो बार विधायक रहने के बाद पांच बार लगातार रांची के सांसद रहे। लेकिन भाजपा द्वारा 2019 के चुनाव में अहमियत ना दिए जाने के कारण इन्होंने स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ा।भारत जोड़ो न्याय यात्रा से प्रभावित होकर आज इन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है इसके लिए मैं इन्हें बधाई देता हूं।
इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर ने कहा कि श्री चौधरी झारखंड में पिछड़ों के मसीहा के तौर पर जाने जाते हैं। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान झारखंड में जो 5 दिनों का समय गुजारा है उससे झारखंड में बहुत से लोग प्रभावित हैं। आज झारखंड में भाजपा में भगदड़ मची हुई है। क्योंकि जिस तरह की नीति भाजपा की है,और वहां जैसे लोग हैं उसमें इन जैसे लोगों का मन नहीं लग रहा था ।

रिपोर्ट – भारती मिश्रा

Share
Now