Home / News / बया धान मंडी में तौल घोटाला 40 किलो 600 ग्राम के जगह 41 किलो 150 ग्राम लिया जा रहा है

बया धान मंडी में तौल घोटाला 40 किलो 600 ग्राम के जगह 41 किलो 150 ग्राम लिया जा रहा है

बलौदा बाजार से राजेश बघेल की रिपोर्ट

  • “बया धान मंडी से इस वक्त एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ किसानों के साथ खुलेआम तौल में धांधली की जा रही है। 40 किलो के बजाय 41 किलो 150 ग्राम तक धान तौलवाया जा रहा है। जब इस गड़बड़ी का खुलासा करने पत्रकार मौके पर पहुँचे, तो मंडी प्रभारी ने न सिर्फ बाइट देने से इनकार किया, बल्कि धमकी भी दी। “बया धान मंडी में किसानों के साथ खुलेआम तौल में गड़बड़ी की जा रही है। जहाँ शासन के नियमानुसार धान की तौल 40 किलो की होनी चाहिए, वहीं यहाँ 41 किलो 150 ग्राम तक धान तौलवाया जा रहा है। इसका सीधा नुकसान किसानों को उठाना पड़ रहा है।

जब इस गंभीर अनियमितता की जानकारी मिलने पर मीडिया मौके पर पहुँची और मंडी प्रभारी से सवाल किए गए, तो मंडी प्रभारी ने न सिर्फ कैमरे के सामने आने से साफ इनकार कर दिया, बल्कि पत्रकारों को धमकाते हुए कहा—‘आपको जो खबर चलाना है चला सकते हैं।’

वहीं जब इस मामले को लेकर खाद्य अधिकारी से बातचीत की गई, तो उन्होंने बताया कि धान की तौल 40 किलो 700 ग्राम रखने का आदेश दिया गया है।

लेकिन बड़ा सवाल यह है कि जब आदेश 40 किलो 700 ग्राम का है, तो 41 किलो 150 ग्राम तौल कैसे हो रही है? क्या इस पूरे खेल के पीछे कोई बड़ा खेल चल रहा है?

इस तौल घोटाले से नाराज किसानों में भारी आक्रोश है और वे जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।”

“कुल मिलाकर सवाल साफ है—जब नियम 40 किलो 700 ग्राम का है, तो 41 किलो 150 ग्राम की तौल क्यों? अब देखना होगा कि प्रशासन इस पूरे मामले पर क्या कार्रवाई करता है।”

Tagged:
[post-views]
Share
Now