Join Us

जान से भी कीमती पानी? कुंए में नीचे उतर महिलाएं निकाल रही है पानी जान जोखिम में देखें वीडियो….

इस वीडियो में नजर आ रहा है कि दो महिलाएं हाथ में बर्तन लिए कुएं के अंदर उतरती हैं और फिर पानी लेकर ऊपर आती हैं। यह महिलाएं कुएं की दीवार पकड़ कर उसके अंदर जाती हैं और फिर उसी रास्ते से वो बाहर आती है।

प्यास बहुत बड़ी चीज है… मध्यप्रदेश के डिंडोरी घुसिया गांव में यह बात सच साबित हो गई। लोगों को अपनी प्यास बुझाने के लिए सूखे कुएं में उतरना पड़ रहा है। तस्वीरों से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां पानी की किल्लत से स्थिति काफी भयानक हो चुकी है। सबसे गंभीर बात यह है कि महिलाएं जान हथेली पर रखकर गहरे सूखे कुएं के अंदर उतर रही हैं और बचे-खुचे पानी को जमा कर अपनी प्यास बुझा रही हैं।

न्यूज एजेंसी ‘ANI’ ने डिंडोरी जिले का एक वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि एक सूखे हुए कुएं के पास कुछ लोग जुटे हैं। एक महिला कुएं के अंदर उतर कर पानी लेने जा रही है। कुएं के अंदर पहले से एक पुरुष और एक लड़की मौजूद हैं जो वहां बचे हुए पानी को जमा करने की जुगत में जुटे हैं।

53 सेकेंड के इस वीडियो में नजर आ रहा है कि दो महिलाएं हाथ में बर्तन लिए कुएं के अंदर उतरती हैं और फिर पानी लेकर ऊपर आती हैं। यह महिलाएं कुएं की दीवार पकड़ कर उसके अंदर जाती हैं और फिर उसी रास्ते से वो बाहर आती हैं। इस काम में इतना खतरा है कि अगर महिला से जरा भी चूक हो जाती है तो उनकी जान तक जा सकती है।

Share
Now