पटना में बंद कराने पहुंची भीड़ पर लाठीचार्ज देखें वीडियो

Bihar: राजधानी पटना में हुए बर्बतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भभुआ शहर में आक्रोश मार्च निकाला। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील कुशवाहा ने बताया कि पटना में युवा कांग्रेस बिहार प्रदेश के तत्वाधान में अपनी मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव किया गया था।
कैमूर में भभुआ शहीद भवन कांग्रेस कार्यालय से कार्यकर्ताओं ने पटना में हुए बर्बतापूर्ण लाठी चार्ज के विरोध में आक्रोश मार्च निकाला है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील कुशवाहा ने बताया कि पटना में युवा कांग्रेस बिहार प्रदेश के तत्वाधान में अपनी मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव किया गया था। जहां पुलिस ने बेरहमी से लाठीचार्ज कर पिटाई की, जो लोकतंत्र की हत्या है। यहां संवैधानिक अधिकार है कि अपनी बात को रखा जा सकता है। जहां युवा कांग्रेस के लोगों ने अपनी बात रखने के लिए पटना विधानसभा घेराव किया था।

Share
Now