वहार न्यायालय, बांका के परिसर में नव निर्मित “कमजोर गवाह गवाही केंद्र (VWDCs)” पर एक महत्वपूर्ण संवेदिकरण कार्यक्रम का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्य भूषण आर्य की अध्यक्षता में किया गया।
इस गवाही केंद्र का उद्देश्य कमजोर गवाहों—जिनमें बच्चे, यौन अपराधों के पीड़ित तथा धमकी झेल रहे व्यक्ति शामिल हैं—को सुरक्षित, सहज एवं न्यायसंगत वातावरण में बिना आरोपी का सामना किए गवाही देने की सुविधा प्रदान करना है, ताकि उन्हें द्वितीयक आघात से बचाया जा सके।
केंद्र की मुख्य विशेषताएं एवं कार्य:
सुरक्षित वातावरण: आरोपी से अलग, आरामदायक एवं संरक्षित प्रतीक्षा कक्ष की व्यवस्था।
निर्धारित स्थान: अदालत जैसी संरचना के साथ अलग रिकॉर्डिंग कक्ष एवं लोक अभियोजक कक्ष, जिससे गवाह आरोपी को देखे बिना गवाही दे सके।
आधुनिक प्रौद्योगिकी: गवाही की दूरस्थ रिकॉर्डिंग हेतु उन्नत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से सुसज्जित।
इस कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय धर्मेन्द्र झा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम कुमार अमित मनु, पॉक्सो कोर्ट के न्यायिक पदाधिकारी स्वर्ण प्रभात, जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव सपना रानी सहित सभी न्यायिक पदाधिकारी, वरिष्ठ अधिवक्तागण, लोक अभियोजक, दोनों बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पारा विधिक स्वयंसेवक उपस्थित रहे। मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका।







