देशभर में राष्ट्रपति चुनाव का मतदान जारी दोनों पक्ष के लिए वोटिंग! द्रोपदी मुर्मू का पलड़ा भारी…..

भारत के 15वें राष्ट्रपति का चुनाव सोमवार को होने जा रहे हैं। देश के 4 हजार से ज्यादा सांसद और विधायक सर्वोच्च पद के लिए उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाएंगे। एक ओर जहां NDA की तरफ से झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू मैदान में हैं। वहीं, विपक्ष के साझा उम्मीदवार पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा हैं। इधर, सोमवार से संसद का मानसून सत्र भी शुरू होने जा रहा है। सत्र के दौरान जमकर हंगामे के आसार हैं।

Presidential Election 2022: पीएम मोदी ने डाला वोट, राज्यों में भी प्रक्रिया शुरू
राष्ट्रपति चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना वोट डाल दिया है। इसके अलावा राज्यों में भी प्रक्रिया शुरू हो गई है। गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल वोट देने पहुंचे हैं।

Presidential Polls 2022 Live: यशवंत सिन्हा का समर्थन क्यों कर रहे हैं अरविंद केजरीवाल?
राष्ट्रपति चुनाव में यशवंत सिन्हा के समर्थन का ऐलान कर आम आदमी पार्टी ने बड़ा सस्पेंस कर दिया है। खबर है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस फैसले के तार गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से जुड़े हो सकते हैं। खास बात है कि सिन्हा को वोट देने का फैसला करने वाली आप ने विपक्ष की बैठकों से दूरी बनाई थी। साथ ही कांग्रेस के अलावा आप ही ऐसी पार्टी है, जिसकी एक से ज्यादा राज्य में सरकार है

राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने कहा, ‘मैं केवल राजनीतिक ही नहीं, बल्कि सरकारी एजेंसियों के खिलाफ भी लड़ रहा हूं। वे बहुत ताकतवर हो गई हैं। वे पार्टियां तोड़ रही हैं, लोगों को वोट देने के लिए मजबूर कर रही हैं। इसमें पैसों का खेल भी शामिल है।’ उन्होंने कहा, ‘यह चुनाव बहुत जरूरी है। यह बताएगा कि देश में लोकतंत्र रहेगा या खत्म होगा। मैं सभी मतदाताओं से अपने दिल की बात सुनने की अपील करता हूं। यह सीक्रेट बैलेट है, मुझे उम्मीद है कि वे अपने विवेक का इस्तेमाल करेंगे और लोकतंत्र बचाने के लिए मुझे चुनेंगे।’

Yashwant Sinha Presidential Candidate: यशवंत सिन्हा ने की वोट देने की अपील
राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने एकबार फिर उन्हें वोट देने की अपील की है। सोमवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने प्रजातंत्र को बचाने के लिए वोट देने की बात कही।

Share
Now