Home / Politics / बंगाल में लगातार हिंसा जारी अब शुभेंदु अधिकारी के PA को गोलियों से भूना…

बंगाल में लगातार हिंसा जारी अब शुभेंदु अधिकारी के PA को गोलियों से भूना…

पश्चिम बंगाल की राजधानी Kolkata में भाजपा नेता Suvendu Adhikari के पीए चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना मध्यग्राम इलाके में रात करीब 11:30 बजे हुई।

घटना को क्रमवार समझिए:
• शुरुआती जानकारी के अनुसार, चंद्रनाथ रथ स्कॉर्पियो वाहन से अपने घर लौट रहे थे।
• जेस्सोर रोड के दोहारिया इलाके के पास बाइक सवार हमलावरों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया।
• इसके बाद हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी। गोली चंद्रनाथ रथ के सीने में लगी।
• उन्हें तुरंत नजदीकी नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
• इस हमले में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इस मामले में टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है।

[post-views]
Share
Now