Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

नहीं रहे भाजपा के दिग्गज विधायक- देहरादून कैंट विधायक हरवंश कपूर का निधन- प्रदेश में शोक की लहर…

  • देहरादून भाजपा के अजेय व वरिष्ठतम विधायक हरबंश कपूर का आज निधन हो गया।
  • कैंट सीट से विधायक कपूर ने जब से चुनाव लड़ना शुरू किया कभी पीछे मुड़कर नही देखा।
  • कपूर के आवास थोड़ी देर में सीएम पहुंच रहे है।

उत्तराखंड की सियासत से एक दुखद खबर सामने आ रहे हैं उत्तराखंड विधानसभा के सबसे पुराने सदस्य 8 बार के विधायक हरबंस कपूर का आज सुबह आकस्मिक निधन हो गया है. हरबंस कपूर पिछले चार दशक से कैंट विधानसभा से चुनाव जीतते हुए आ रहे थे, वे चार बार उत्तर प्रदेश से बतौर विधानसभा सदस्य और चार बार उत्तराखंड विधानसभा से यानी कि पिछले 40 सालों से चुनाव जीते हुए आ रहे हैं. हरबंशपुर के आकस्मिक निधन से पूरे भाजपा में शोक की लहर है. पुलिस और प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार कपूर अपने पसंद विहार स्थित आवास पर थे जहां उनका कत्थक निधन हुआ है.

कैंट विधानसभा सीट -उत्तराखंड के एकमात्र अजेय विधायक हैं. जब से इन्होंने जीतना शुरू किया तो पीछे मुड़कर नहीं देखा. जब भाजपा का झंडा थामने वाला कोई नहीं था, तब ये विधायक बन गए थे. यह सीट 2008 परिसीमन के अस्तित्व में आने के बाद भी हरबंस कपूर का गढ़ रही है. साल 2012 में पूर्व स्पीकर रहे हरबंस कपूर ने भाजपा से अगुवाई की तो कांग्रेस का झंडा लहराने देवेंद्र सिंह सेठी आये.

कांग्रेस ने भाजपा दिग्गज को पछाड़ने की पुरजोर कोशिश की पर भाजपा विधायक हरबंस कपूर को हिला नहीं पाए. नतीजे में 5095 वोटों से भाजपा विधायक ने जीत दर्ज की. साल 2017 में इस सीट पर कांग्रेस ने अपने प्रवक्ता और कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना पर दांव खेला. जिसमें उन्हें फिर से नाकामी हाथ लगी. जनता ने अपने विधायक का साथ न छोड़ा और 56.99 वोट प्रतिशत जीत के साथ हरबंस कपूर ने आठवीं बार विधायक के तौर पर शपथ ली.

लगातार आठ बार की जीत यह बताने के लिए काफी है कि जनता के बीच उनकी पकड़ कितनी मजबूत है. पिछले पांच साल में हरबंस कपूर क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं, लेकिन यह संदेश भी जाता रहा है कि वह अपने पुत्र को राजनीति में आगे करने के लिए बिसात बिछा रहे हैं. 

Share
Now