Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

नहीं रहे दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार 87 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा…

भारतीय फिल्मों में देशभक्ति की पहचान बन चुके दिग्गज अभिनेता और निर्देशक मनोज कुमार का शुक्रवार सुबह 87 वर्ष की उम्र में मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया।

बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। बढ़ती उम्र और गिरती सेहत के चलते वह लंबे समय से सार्वजनिक जीवन से दूर थे।
मनोज कुमार को उपकार, पूरब और पश्चिम, शहीद और क्रांति जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है, जिनमें देशभक्ति को उन्होंने परदे पर जीवंत किया। उन्हें ‘भारत कुमार’ के नाम से भी जाना जाता था। सिनेमा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री और दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री, राजनीतिक जगत और उनके चाहने वालों में शोक की लहर है। कई हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका जाना एक युग का अंत है।

Share
Now