Uttrakhand: प्रदेश में लोकडाउन की खबर निकली अफवाह- डीजी अशोक कुमार बोले अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई….

  • उत्तराखंड में एक बार फिर फैली लॉकडाउन की अफवाह,
  • डीजे अशोक कुमार ने जारी किया वीडियो संदेश।
  • उत्तराखंड की जनता से की अपील किसी भी तरीके की अफवाह पर ध्यान ना दें

देहरादून। सोशल मीडिया पर उत्तराखंड में 10 दिन के लॉक डाउन की खबर चंद मिनटों में आग की तरह फेल गई, जिसको देखते ही प्रशासन के होश उड़ गए, और लोगों में हड़कंप मच गया, जैसे ही लोगों ने उत्तराखंड में 10 दिन के लॉक डाउन की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होते देखी तो, लोग हक्के बक्के रह गए और एक दूसरे से फोन करकर जानकारी लेने लगे, और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर खबर तेजी की तरह वायरल होने लगी।
क्या है 10 दिन के लॉक डाउन की सच्चाई: पढ़िए
                देखें वीडियो: अशोक कुमार डीजी

https://www.facebook.com/732711210148431/posts/3078971942189001/

उत्तराखंड के महानिरीक्षक अशोक कुमार डी०जी ने वीडियो को वायरल कर स्पष्ट कर दिया कि, सोशल मीडिया पर जो 10 दिन के लॉक डाउन की खबर चलाई जा रही हैं वह फेक है, डीजी अशोक कुमार ने उत्तराखंड वासियों से अपील की है कि किसी भी फेक न्यूज़ पर ध्यान ना दें।

उन्होंने बताया कि जो सोशल मीडिया पर 27 जुलाई से 6 अगस्त तक के लॉक डाउन की खबर चलाई जा रही है वह फेक न्यूज़ है, उन्होंने लोगों को जानकारी देते हुए कहा कि उत्तराखंड में साप्ताहिक 2 दिन लॉक डाउन रहेगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर लॉक डाउन की फेक न्यूज़ वायरल की गई है उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर उत्तराखंड में 10 दिन के लॉक डाउन की खबर चलाई जा रही है वह फेक न्यूज़ है, कृपया किसी भी ऐसी न्यूज़ को शेयर ना करें, जिसपर आप पर भी कानूनी कार्रवाई हो सकती है। उत्तराखंड में साप्ताहिक 2 दिन ही रहेगा लॉकडाउन। 

Share
Now