Uttarakhand Monsoon राज्यभर में फिर सक्रिय हुआ मानसून बदरीनाथ-यमुनोत्री ..

लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर राज्य में मानसून सक्रिय हो गया है। 

सोमवार को देहरादून सहित अधिकतर इलाकों में रुक-रुक कर बारिश जारी है। 

यमुनोत्री और गंगोत्री हाईवे मलबा आने से बंद हो गया हो गया है। यमुनोत्रीधाम सहित यमुनाघाटी में रविवार मध्य रात्री से हो रही लगातार बारिश यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह मलबा बोल्डर आने से बंद हो गया है।

थराली में सोमवार तड़के हुई भारी बारिश के चलते कर्णप्रयाग-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोल्टी बरसाती नाले में एक बाइक सवार बह गया।

राजधानी दून के अलावा पिथौरागढ़, बागेश्वर, उत्तरकाशी जैसे जिलों में अगले 24 घंटे में अत्यंत भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Share
Now