Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

उत्तराखंडः देहरादून पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ..

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक दिवसीय दौरे पर रविवार को दून पहुंचे हैं। वह सुबह करीब साढ़े इस बजे जौलीग्रांट पहुंचे। वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं मेें जोश भरने के साथ ही वह पार्टी का फीडबैक भी लेंगे।

आम आदमी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर और कर्नल अजय कोठियाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल का जोरदार स्वागत किया। 10:40 मिनट के लगभग मुख्यमंत्री केजरीवाल का काफिला देहरादून के लिए रवाना हो गया।

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अरविंद केजरीवाल उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे हैं। राजपुर रोड स्थित एक होटल में दोपहर 12.30 बजे प्रेसवार्ता कर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। शाम 4 बजे वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगे। 

वहीं, पार्टी प्रदेश की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान भी कर चुकी है।

मनीष सिसोदिया पार्टी कार्यक्रम में कई बार देहरादून आ चुके हैं, लेकिन अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार दून पहुंच रहे हैं।

इससे पहले वे अन्ना हजारे आंदोलन के समय उत्तराखंड आए थे। यहां केजरीवाल कोई बड़ा एलान कर सकते हैं। जिसमें किसी बड़े नेता के पार्टी में शामिल होने, मुख्यमंत्री का चेहरा समेत कई अन्य मुद्दों पर एलान करने के कयास लगाए जा रहे हैं।

Share
Now