मैनपुरी पुलिस के हत्थे महिलाओं का एक ऐसा गैंग लगा है।
जिसका काम कुंवारे युवकों को जाल में फंसाकर शादी का लालच देना होता था। इस लालच में आने के बाद उसे कंगाल बनाने की साजिश रची जाती थी। कुंवारे युवक जिनकी शादी नहीं हो रही है। घिरोर पुलिस ने इस गैंग की पांच महिला सदस्यों सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
एएसपी राजेश कुमार ने शुक्रवार को कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता कर बताया कि घिरोर के गांव रामगंज निवासी शिशुपाल ने कुछ दिन पहले 80 हजार रुपये देकर रेनू नाम की एक लड़की से शादी की थी। इसका मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि लुटेरी दुल्हन का पूरा गैंग सक्रिय ह
एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि पकडे़ गए गैंग में पांच महिलाएं और दो पुरुष गिरफ्तार किए गए हैं।
गैंग के लोग पहले गांव-गांव जाकर रैकी करते थे। शादी के इच्छुक लोगों की तलाश करते थे। उसको शादी करने के लिए लड़की बताते और शादी कराने के लिए रुपये भी लेते थे। शादी करने के कुछ दिन बाद दुल्हन बनी गैंग की सदस्य घरवालों को खाने नशीला पदार्थ खिलाने के बाद जेवर नकदी लेकर गायब हो जाती थी। इस तरह से गैंग कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है।