परीक्षा पेपर लीक मामले में गढ़ बनता दिख रहा है UP ! एक के बाद एक हो रहे हैं पेपर लीक….

यूपी बोर्ड के इंटर गणित और जीव विज्ञान प्रश्नपत्र परीक्षा शुरू होने के एक घंटे बाद ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। प्रश्नपत्रों के लीक होने का पता चलते ही अधिकारियों में अफरातफरी मच गई। मिलान में प्रश्नपत्रों के कोड आदि समान पाए गए। मैनपुरी में भी प्रश्नपत्र वायरल होने की चर्चा है। वहीं डीआईओएस की ओर से फतेहपुर सीकरी थाने में अतर सिंह इंटर कॉलेज, रौझौली किरावली के केंद्र व्यवस्थापक सहित अन्य के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।।

बृहस्पतिवार को परीक्षा की दूसरी पाली दोपहर 2 से 5ः15 बजे तक में गणित और जीव विज्ञान के प्रश्नपत्र कराए जा रहे थे। हाईस्कूल का कृषि का प्रश्नपत्र भी चल रहा था। करीब 3 बजे व्हाट्सएप ग्रुप पर जीव विज्ञान और गणित के प्रश्नपत्र की फोटोकॉपी वायरल हुई। इस ग्रुप में माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारी, प्रधानाचार्य और शिक्षक जुड़े हैं। मोबाइल पर प्रश्नपत्र देखकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों के होश उड़ गए। आननफानन प्रश्नपत्र को डिलीट किया गया लेकिन तब तक खबर फैल गई। मिलान करने पर प्रश्नपत्र समान निकला।

जिला परीक्षा पर्यवेक्षक डॉ. मुकेश अग्रवाल ने जांच के निर्देश दिए। उधर, इस मामले में डीआईओएस की ओर से फतेहपुर सीकरी के अतर सिंह इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक सहित अन्य के विरुद्ध केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है।

वहीं इस मामले में माध्यमिक शिक्षा परिषद-प्रयागराज के सचिव दिब्यकांत शुक्ल के अनुसार, आगरा के राज्य स्तरीय पर्यवेक्षक और संयुक्त शिक्षा निदेशक मुकेश अग्रवाल ने आगरा के प्रिंसिपल ग्रुप के व्हाट्स एप पर इंटरमीडिएट के दो विषयों के प्रश्नपत्र डाले जाने की जानकारी दी। द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान ऑल प्रिंसिपल्स आगरा नामक व्हाट्स एप ग्रुप में दोपहर बाद 3:10 बजे इंटरमीडिएट जीव विज्ञान और गणित का पेपर वायरल किया गया। दोनों प्रश्नपत्र तब वायरल हुए जब परीक्षा 1:10 घंटे तक संपादित हो चुकी थी। मामले में जिला परीक्षा पर्यवेक्षक डा. मुकेश अग्रवाल ने जांच के निर्देश दिए। डीआईओएस आगरा की ओर से फतेहपुर सीकरी के अतर सिंह इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक सहित अन्य के विरुद्ध दी गई। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Share
Now