Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

UP Panchayat Election 2021: बॉलीवुड की एंट्री- यह एक्टर्स भी आजमाएगी हाथ….

  • उत्‍तर प्रदेश के पंचायत चुनाव में इस बार बॉलीवुड तड़का भी लगने लगा है फेमिना मिस इंडिया-2015 की रनर अप रहीं दीक्षा सिंह ने जौनपुर से जिला पंचायत का चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
  • यहीं नहीं उन्‍होंने वार्ड संख्या 26 बक्शा से जिला पंचायत सदस्य के लिए पर्चा खरीद भी लिया है।
  • बॉलीवुड का जाना-पहचाना चेहरा बन चुकीं दीक्षा सिंह घर-घर जाकर अपने लिए वोट मांगेंगी।
  • दीक्षा बक्शा विकास खंड क्षेत्र के ही चितौडी गांव के रहने वाले जितेंद्र सिंह की बेटी हैं।
  • उन्‍होंने फेमिना मिस इंडिया-2015 में भाग लिया था। इस प्रतियोगिता में वह रनर अप रहीं थीं। 

सिनेमा के सितारों को संसद की सीढ़‍िया चढ़ते हुए आपने खूब देखा होगा। कभी राज्‍यसभा के रास्‍ते तो कभी लोकसभा चुनाव जीतकर। लेकिन क्‍या कभी ऐक्‍टर या ऐक्‍ट्रेस को पंचायत चुनाव लड़ते देखा है? ऐक्‍ट्रेस, मॉडल, राइटर और मिस इंडिया-2015 में हिस्‍सा ले चुकीं दीक्षा सिंह (Diksha Singh) एकलौता ऐसा नाम है, जो अब उत्तर प्रदेश से मुख‍िया बनने की तैयारी कर रही हैं। दीक्षा यूपी के जौनपुर जिले में बक्‍शा ब्‍लॉक के वार्ड नंबर-26 से चुनाव में नामांकन करने वाली हैं। ऐसे में जाहिर तौर पर दीक्षा में हर किसी की दिलचस्‍पी बढ़ गई है, तो आइए जानते हैं कि यह दीक्षा सिंह कौन है और क्‍या वह ‘मजबूरी’ में पंचायत चुनाव लड़ रही हैं?

दीक्षा बॉलीवुड में कामयाबी के लिए लगातार संघर्ष कर रही हैं। फरवरी-2021 में ही उनके एलबम ‘रब्बा मेहर करें’ ने खूब सफलता बटोरी। इसके अलावा वह लेखन के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। उन्होंने बालीवुड की ‘इश्क तेरा’ फिल्म की कहानी भी लिखी है। इसके अलावा वह पैंटीन, पैराशूट आयल, स्नैप डील से लेकर कई बड़ी कंपनियों के विज्ञापन में काम कर चुकी हैं। जल्‍द ही में उनकी एक बड़े बैनर की वेब सीरीज भी आ रही है। 

मुंबई और गोवा से की है पढ़ाई

दीक्षा सिंह, जौनपुर के बक्शा क्षेत्र के चितौड़ी गांव की रहने वाली हैं। शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए दीक्षा कहती हैं, ‘मैंने गांव से ही तीसरे क्‍लास तक स्‍कूलिंग की। इसके बाद मैं मुंबई और फिर गोवा चली गई।’

24 की हैं दीक्षा, मॉडलिंग से शुरू हुआ था करियर

24-

दीक्षा सिंह अभी सिर्फ 24 साल की हैं। उन्‍होंने गोवा के एमईएस कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स से ग्रेजुएशन किया है। कॉलेज के दिनों में ही उन्‍हें मॉडलिंग के ऑफर मिलने लगे और वह ग्‍लैमर वर्ल्‍ड का हिस्‍सा बन गईं।

इंस्‍टा पर हैं 2.64 लाख से अध‍िक फॉलोअर्स

-2-64-

इंस्‍टाग्राम पर दीक्षा अच्‍छी खासी पॉप्‍युलर हैं। खबर लिखे जाने तक उनके 2 लाख 64 हजार से अध‍िक फॉलोअर्स हैं। परिवार में हमेशा से राजनीतिक माहौल रहा है, इसलिए दीक्षा का मानना है कि वह इसकी समझ भी रखती हैं।

बदलाव लाना चाहती हूं


दीक्षा ने अपने चुनावी प्रयास के बारे में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि वह बदलाव की सोच लेकर चुनाव में उतर रही हैं। उन्‍होंने बताया कि वह कालेज के समय से ही प्रतियोगिताओं और राजनीतिक बहसों में हिस्‍सा लेती आई हैं। पंचायत चुनाव के जरिए वह जमीनी स्‍तर पर कुछ करके दिखाना चाहती हैं। उन्‍होंने कहा कि जौनपुर अभी कई शहरों से काफी पीछे है। चुनाव जीतकर वह सारी सुविधाएं यहां तक लानी चाहती हैं। 

पीएम मोदी हैं आदर्श 


दीक्षा सिंह ने कहा कि राजनीति में नरेंद्र मोदी उनके आदर्श हैं। दीक्षा, समय-समय पर गांव आती रहती है। उन्‍होंने कहा कि उन्‍हें अपने गांव का विकास की दौड़ में पीछे रह जाना खलता है। इसी को दूर करने के लिए वह चुनाव में उतर रही हैं। 

Share
Now