Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

UP: अवैध संबंधों के शक में पत्नी को मार…. पुलिस के आगे टूट गया कातिल पति….

उत्तरप्रदेश बरेली में एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या के बाद उसकी लाश को पुआल के ढेर पर रखकर जला दिया गया।

सुबह जब लोग उठे तो जलते हुए पुआल को देखकर उन्हें शक हुआ। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने पुआल से महिला का अधजला शव बरामद किया है। पहले तो ‘कातिल’ पति ने कहानी बनाई लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे टूट गया।

उसने हत्या की वजह पत्नी के अवैध संबंध होना बताई है।
जानकारी के मुताबिक, घटना थाना शाही क्षेत्र के खेऊ की गोटिया गांव की है। जहां, शनिवार रात एक महिला अपने घर में बच्चों के साथ सोई थी। उसका पति दूसरे कमरे में था।लेकिन सुबह जब लोग उठे पत्नी गायब मिली।

गांव से बाहर करीब 400 मीटर दूर एक पुआल का बड़ा ढ़ेर जलता हुआ मिला।

करीब से देखने पर उनके होश उड़ गए. क्योंकि, उसमें एक महिला की लाश भी जल रही थी।


बताया जा रहा है कि पत्नी के अवैध संबंध के शक में पति ने उसकी रात में हत्या कर दी थी।

फिर शव को पुआल में फेंककर उसमें आग लगा दी. आरोपी के मुताबिक, पत्नी के गांव के ही एक 30 साल के युवक से संबंध थे।

गौरतलब है कि बरेली के शाही थाना क्षेत्र में अगस्त से लेकर अब तक 6 हत्याएं हो चुकी हैं।

17 जून को इसी थाना के कुल्छा गांव में 42 साल की धनवती की हत्या की गई थी। उसका शव जंगल में बरामद हुआ था।

Share
Now