UP: कुशीनगर में बड़ा हादसा, कुएं में गिरने से दर्जनों की मौत जाने पूरा मामला….

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में बड़ा हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि यह 2 दर्शन से अधिक लोग कुएं में गिर गए। इस हादसे के बाद कई लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना नेबुआ नौरंगिया थाना इलाके की है। नौरंगिया स्कूट टोला में एक घर में शादी थी। बुधवार को यहां हल्दी की रस्म चल रही थी।

जानकारी के मुताबिक, हल्दी के रस्म के दौरान कई लड़कियां और महिलाएं पास स्थित एक कुएं पर बनी जाली के ऊपर खड़ी थीं। अचानक कुएं पर लगी लोहे की जाली टूट गई। जिसके चलते कई महिलाएं और लड़कियां कुएं में जा गिरीं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि हादसे में 11 लोगों की मौत हुई है। हालांकि, अभी मौतों की पुष्टि नहीं हो पाई है।

इस हादसे के बाद पुलिस को सूचना दी गई है। राहत और बचाव कार्य वहां देर रात तक चला है। राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने जिले के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वो मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लें और सीएम ने यह भी कहा है कि वो खुद इस घटना पर नजर रख रहे हैं।

Share
Now