Join Us

अनलॉक-3 की तैयारियां शुरू, जानिए किन चीजों में मीलेगी छूट।

मेट्रो रेल, सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थिएटर, बार, ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल बंद रहेंगे.सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, धार्मिक कार्य और अन्य बड़े कार्यक्रमों पर रोक जारी रहेगी।
देशभर में कोरोना वायरस का प्रकोप अभी बना हुआ है। हालांकि सरकार ने अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी क्रम में बुधवार को गृह मंत्रालय ने अनलॉक-3 का ऐलान किया। यह 1 अगस्त से लागू होगा। इससे पहले अनलॉक-2 की मियाद 31 जुलाई को खत्म हो रही है। अनलॉक-3 के तहत सरकार ने कई गाइडलाइंस जारी की हैं जिसमें बताया गया है कि क्या खुला रहेगा और क्या बंद रहेगा। आइए जानें अनलॉक-3 में किन गतिविधियों में रियायत मिलेगी और किन पर पाबंदी रहेगी।
अनलॉक-3 में इस पर छूट

  • नाइट कर्फ्यू हटाया गया. अब रात में आवाजाही पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा।
  • योग संस्थान और जिम 5 अगस्त, 2020 से खुलेंगे, सरकार ने इसकी इजाजत दे दी है।
  • सामाजिक दूरी का पालन करते हुए और हेल्थ प्रोटोकॉल को बनाए रखते हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाने की अनुमति।
  • वंदे भारत मिशन के तहत सीमित तरीके से यात्रियों की अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा की अनुमति दी गई है।
  • राज्य के अंदर और राज्य के बाहर लोग आ-जा सकेंगे, सामान ले जाने पर भी कोई प्रतिबंध नहीं होगा।इस तरह के कार्यों के लिए अलग से अनुमति, अनुमोदन या ई-परमिट की जरूरत नहीं होगी।
Share
Now