SSP सहारनपुर के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ लगातार जारी आज भी कई बड़े अपराधी….

थाना कुतुबशेर, सहारनपुर पुलिस द्वारा ज्वैलरी चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 03 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की गयी ज्वैलरी बरामद,

 दिनाँक 24.11.21 को वादी मौ0 आमीर पुत्र सईद अख्तर निवासी दाऊद सराय थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर द्वारा अज्ञात चोर द्वारा सैलिब्रेशन बेंकट हाल से वादी की साली के शादी सामारोह के दौरान आर्टिफिशियल ज्वैलरी चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गई थी, जिसके सम्बन्ध में थाना कुतुबशेर पर मु0अ0सं0 423/21 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया था। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा उक्त घटना का संज्ञान लेते हुये अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने हेतु थाना कुतुबशेर पुलिस को निर्देशित किया गया था।

जिसके क्रम में आज दिनांक 25-11-2021 को पुलिस अधीक्षक, नगर एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम, सहारनपुर के कुशल नेतृत्व में थाना कुतुबशेर पुलिस द्वारा उपरोक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना को अंजाम देने वाले 03 शातिर चोर क्रमश: 1-शाकिब पुत्र मुमताज निवासी आयशा मस्जिद मानकमऊ थाना कुतुबशेर, सहारनपुर 2-आमिर पुत्र अली अहमद निवासी आयशा मस्जिद के निकट मानकमऊ थाना कुतुबशेर, सहारनपुर 3-जुनैद पुत्र इसरार निवासी मेवड़ कला थाना कलियर जनपद रुड़की उत्तराखंड को पूजा एनक्लेव के गेट के सामने से समय करीब 05:20 बजे प्रात: उपरोक्त मुकदमें में चोरी की गई आर्टिफिशियल ज्वैलरी दो गले के हार व एक जोडी कान के टोप्स सहित गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों को थाना कुतुबशेर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 423/21 धारा 379/411 भादवि में माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। 

नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त:
1-शाकिब पुत्र मुमताज निवासी आयशा मस्जिद मानकमऊ थाना कुतुबशेर सहारनपुर।
2-आमिर पुत्र अली अहमद निवासी आयशा मस्जिद के निकट मानकमऊ थाना कुतुब शेर सहारनपुर।
3-जुनैद पुत्र इसरार निवासी मेवड़ कला थाना कलियर जनपद रुड़की उत्तराखंड।
बरामदगी का विवरणः
1-आर्टिफिशियल ज्वैलरी दो गले का हार।
2-एक जोडी कान के टोप्स।
गिरफ्तार करने वाली टीमः
1-प्रभारी निरीक्षक पियूष दीक्षित थाना कुतुबशेर, सहारनपुर।
2-उ0नि0 राहुल कुमार शर्मा थाना कुतुबशेर, सहारनपुर।
3-है0का0 371 कमलजीत थाना कुतुबशेर, सहारनपुर।
4-का0 1326 कपिल कुमार थाना कुतुबशेर, सहारनपुर।

Share
Now