कर्नाटक के कोपाल जिले से दो महिलाओ के साथ रेप की खबर सामने आई है। जहाँ बताया जा रहा है , पीड़ित महिलाओ विदेशी पर्यटक भी है. जिनके साथ तीन पुरुष भी थे. जिनको आरोपियों ने बुरी तरह पीटा और पानी में फेक दिया। आज सुबह एक पुरुष का शव बरामद किया गया।
पुरी घटना राज्य के फेमस टूरिस्ट स्पॉट ‘हम्पी’ शहर की है जहाँ काफी बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक आते है। पुलिस के मुताबिक ये पुरी घटना 6 मार्च की रात 11:00 से 11:30 बजे के बीच घटना हुई. मशहूर सनापुर झील के पास अज्ञात महिलाओ बलात्कार किया गया। 27 साल की एक पीड़िता इजरायली पर्यटक हैं. 29 साल की दूसरी पीड़िता एक होमस्टे चलाती हैं. अपराध के समय दोनों महिलाओं के साथ ओडिशा के एक पुरुष पर्यटक भी थे. हमलावरों ने उनको तुंगभद्रा नहर में फेंक दिया जिसमे से एक शव आज बरामद हुआ।