Home / News / बांका व्यवहार न्यायालय परिसर में तैनात दो महिला सिपाही एवं पी० टी० सी० निलंबित

बांका व्यवहार न्यायालय परिसर में तैनात दो महिला सिपाही एवं पी० टी० सी० निलंबित

बांका, व्यवहार न्यायालय परिसर में ड्यूटी पर तैनात महिला सिपाही नेहा कुमारी सिपाही संख्या 867, रंजू प्रिया सिपाही संख्या 62, पी० टी० सी० चंदेशवर चौधरी सिपाही संख्या 472 को कोर्ट प्रभारी अमोद कुमार ने कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं अनुशासनहीनता के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस कप्तान के निर्देश पर की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के दौरान संबंधित महिला सिपाहियों एवं पी टी सी श्री चौधरी द्वारा ड्यूटी में लापरवाही बरतने एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने की शिकायत प्राप्त हुई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराई गई, जिसमें प्रथम दृष्टया आरोप सत्य पाए गए।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि न्यायालय परिसर जैसे संवेदनशील स्थान पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निलंबित तीनों महिला सिपाहियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है तथा जांच पूरी होने तक उन्हें पुलिस लाइन में योगदान करने का निर्देश दिया गया है।
जिला पुलिस प्रशासन ने कहा है कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा और अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका।

Tagged:
[post-views]
Share
Now