अफवाह फैला रहे लोगों को लेकर ट्विटर सख्त- किए कई सौ अकाउंट सस्पेंड….

नेशनल डेस्कः गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान दिल्ली में हिंसा के बाद ट्विटर ने 500 से अधिक अकाउंट को ब्लॉक किया था। ट्विटर ने अपनी नीतियों के उल्लंघन के बाद यह फैसला लिया था। अब मोदी सरकार के आदेश पर ट्विटर इंडिया ने 250 से अधिक अकाउंट को ब्लॉक कर दिया है। इन अकाउंट्स पर किसान आंदोलन को लेकर अफवाह फैलाने का आरोप है। किसान आंदोलन को लेकर इन अकाउंट से #ModiPlanningFarmerGenocide नाम के हैशटैग चलाए गए थे।

PunjabKesari

बता दें कि शनिवार से ये हैशटैग ट्विटर पर लीड कर रहा था। इसमें से कई ट्वीट/ट्विटर अकाउंट विदेश से चल रहे थे। सस्‍पेंड होने वाले कई अकाउंट/ट्वीट किसान यूनियन और किसान नेताओं से संबंधित भी हैं। गृह मंत्रालय के निर्देश पर IT मंत्रालय ने ट्विटर को निर्देश दिया।

कारवां मैगजीन और एक्टर सुशांत सिंह के ट्विटर हैंडल को होल्ड किया गया है। कारवां मैगजीन के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने झूठी खबर के आरोप में मामला दर्ज किया था और सुशांत सिंह लगातार किसानों के सर्मथन में ट्वीट कर रहे थे और कई गलत जानकारियां भी फैला रहे थे। प्रसार भारती के CEO का ट्विटर हैंडल भी होल्ड कर दिया गया। इस संबंध में प्रसार भारती ने ट्विटर से जवाब मांगा है। सूत्रों के मुताबिक कानून-व्‍यवस्‍था की स्थिति को देखते हुए सरकार ने ये फैसला किया है।

Share
Now