Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

TRP स्कैम: मुंबई पुलिस ने रिपब्लिक टीवी के CEO को किया गिरफ्तार..

रिपब्लिक टीवी के सीईओ विकास खानचंदानी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हाल ही में मुंबई पुलिस द्वारा दर्ज टीआरपी हेराफेरी केस में गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दें कि इस केस में उनसे कई बार पूछताछ की जा चुकी है। इससे पहले वरिष्ठ पत्रकार और चैनल के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी को भी मुंबई पुलिस ने एक पुराने केस में गिरफ्तार किया था। हालांकि बाद में उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई थी।

रिपब्लिक टीवी के वितरण प्रमुख घनश्याम सिंह को भी इससे पहले कथित फर्जी टीआरपी (टेलीविजन रेटिंग प्वांट) मामले में गिरफ्तार किया गया था। मजिस्ट्रेट ने घनश्यान सिंह को 13 नवंबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया था।

विकास खानचंदानी की गिरफ्तारी से पहले मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच द्वारा 12 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। उल्लेखनीय है कि टीआरपी घोटाले का खुलासा पिछले महीने तब हुआ जब ब्रॉडकास्ट ऑडिंयस रिसर्च काउंसिल (बार्क) ने हंसा रिसर्च ग्रुप के जरिये शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि कुछ चैनल टीआरपी के आंकड़ों में छेड़छाड़ कर रहे हैं।

Share
Now