Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने लगाया मौत को गले, जानिए कैसे परेशान करता था आरोपी….

पलवल में मनचलों की छेडछाड से परेशान होकर 12वीं कक्षा की छात्रा ने अपने घर में पंखे से फांसी का फंदा लगाकर खुदखशी कर लगी। स्कूल आते समय-समय आरोपी मनचले करते थे छात्रा को परेशान व कई बार फोन करके भी परेशान किया जाता था। शहर थाना पुलिस ने छात्रा के पिता की शिकायत पर एक नामजद व दो अन्य आरोपियों के खिलाफ खुदखुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सभी आरोपी फिलहाल पुलिस गिरफ्त से फरार हैं।

मृतका छात्रा के पिता विनोद ने बताया कि उसकी साढ़े 17 वर्षीय बेटी नीतिका कॉलोनी के ही गर्ल स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती थी। पिछले कई दिनों से पड़ोस में रहने वाला दीपक बेटी नीतिका के साथ स्कूल आते-जाते समय छेडछाड करता था और बार-बार फोन कर परेशान करता था। जिससे नीतिका ने कई बार-बार दीपक का विरोध भी किया था। लेकिन दीपक अपनी आदतों से बाज नहीं आया और गत 29 सितंबर को वह अपने साथी सतीश, दीलबाग व कुछ अन्य लोगों के साथ घर पर आया और झगड़ा किया तथा धमकी देकर गया कि उसके पास नीतिका की वीडियो है जिसे वह वायरल कर देगा।

इसी परेशान होकर नीतिका ने 30 सितंबर की रात को घर में पंखे से फांसी का फंदा लगाकर खुदखुशी कर ली। थाना प्रभारी हरीसिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंच गए और मृतका छात्रा के शव को फंदे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। फिलहाल मृतका छात्रा के पिता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी अभी फरार है, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Share
Now