अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
करतला//शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तरदा में भारत सरकार द्वारा क्रियान्वित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन किया गया। वीर गाथा कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 06/11/2025 को निबंध प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय द्वारा किया गया। निबंध में बच्चों ने उत्कृष्ठ लेखन कौशल का प्रदर्शन किया।ऊर्जा संरक्षण का कार्यक्रम प्रकृति के प्रति हमारे कर्तव्यों और उसके सही उपयोग को प्रेरित करने हेतु किया गया जिसमें अपने हाथों की कलात्मकता का परिचय देते हुए बच्चों ने चित्रकला में अपना उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया,।
दिनांक 07/11/2025″ बाल विवाह मुक्त भारत” की प्रतिज्ञा अभियान के अंतर्गत विद्यालय में बाल विवाह जागरूकता संबंधी शपथ सामूहिक रूप से लिया गया।
वंदे मातरम की 150 वीं वर्षगांठ पर दिनांक 07/11/2025 को देश के माननीय प्रधानमंत्री के देश के नाम संबोधन का सीधा प्रसारण प्रोजेक्टर द्वारा शाला में किया गया और प्रसारण की समाप्ति उपरांत राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” का सामूहिक गायन किया गया।
विद्यालय में बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती पर 15 नवंबर को स्वतंत्रता
सेनानियों का सम्मान करने और स्वतंत्रता संग्राम एवं सांस्कृतिक विरासत में उनकी योगदान को याद करने के लिए जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया गया है जिसके तारतम्य में विद्यालय प्रांगण में जनजातीय लोक कलाओं का सजीव चित्रण करते हुए छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न निबंध , वर्ली आर्ट, भाषण ,और जनजातीय पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति कर अपनी प्रतिभा की छटा बिखेरी।
बाल दिवस पर विभिन्न प्रकार के खेलकूद ,100 मीटर दौड़, कबड्डी,खो खो ,चेस ,और कैरम प्रतियोगिता भी आयोजित किया गया।छात्र छात्राओं के लिए बाल दिवस के दिन विशेष उपहार स्वरूप प्राचार्य और सभी अध्यापकों द्वारा बाल भोज का कार्यक्रम भी रखा गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री के.एल.टंडन प्राध्यापक शासकीय महाविद्यालय भैसमा ने अपने ऊर्जावान उद्बोधन से बच्चों में ऊर्जा का संचार करते हुए उन्हें जीवन मूल्यक अध्यापन के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री राम लाल जायसवाल ,रथराम पटेल,कोमल प्रसाद पटेल,बाल गोविंद जायसवाल,बद्री प्रसाद ज्वाला,प्रकाश दास महंत, प्रशांत दास,बसंती पटेल,चंद्रिका कंवर और सभी अध्यापक उपस्थित रहे ।कार्यक्रम को अंतिम स्वरूप प्राचार्य श्री बी आर बाघमारे ने सभी का आभार प्रदर्शन करते हुए दिया और सभी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं ।
इस विशेष अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों और शिक्षकों द्वारा बच्चों को स्वयं के हाथों से स्वादिष्ट भोजन परोसकर और उनके साथ भोजन कर बाल भोज को सफल रूप प्रदान किया गया।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तरदा में मनाया गया “जनजातीय गौरव पखवाड़ा






