Home / Updates / हिमाचल में दर्दनाक हादसानवरात्र में लंगर लगाने जा रहे श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा 2 की मौत 19 घायल…..

हिमाचल में दर्दनाक हादसानवरात्र में लंगर लगाने जा रहे श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा 2 की मौत 19 घायल…..

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मुबारिकपुर रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग-503 पर ढलियारा के पास श्रद्धालुओं से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।
इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 19 लोग घायल हो चुके हैं।
पुलिस अधीक्षक देहरा मयंक चौधरी ने दुर्घटना में दो लोगों की मौत की पुष्टि की है। हादसे में घायल 19 लोगों में से आठ की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन्हें इलाज के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल कांगड़ा में रेफर किया गया है। मृतक और घायल सभी पंजाब के बठिंडा जिले के मोड मंडी क्षेत्र से बताए जा रहे हैं। ये लोग शारदीय नवरात्र में माता चिंतपूर्णी मंदिर में लंगर लगाने के बाद मंगलवार सुबह श्रीचामुंडा मंदिर जा रहे थे। और फिर लगातार दूसरे दिन बड़ा हादसाजिला कांगड़ा में यह दूसरा बड़ा हादसा है। बीते कल सोमवार को डाडासीबा में तलवाड़ा से बद्दी जा रही एचआरटीसी बस ब्रेक फेल होने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। उस हादसे में स्कूली विद्यार्थियों समेत 53 लोग घायल हुए थे। वहीं मंगलवार को ढलियारा में यह ट्रक हादसा प्रदेश को झकझोर कर रख दिया।

रिपोर्ट : ज्योति नौटियाल

Tagged:
[post-views]
Share
Now