Join Us

दुखद: 11 साल के अयान को कुत्तों ने सिर्फ 30 मिनट में 100 से ज्यादा जगह से नोच नोच कर मार डाला…..

बरेली में एक दर्दनाक घटना हुई है। यहां 11 साल के बच्चे पर हमला करके कुत्तों ने उसको मार डाला। कुत्तों ने उसके शरीर पर 100 से ज्यादा जगह नोचा। 50 मीटर ज्यादा तक घसीटकर ले गए। मंगलवार शाम को हुई इस घटना में एक अन्य बच्चा भी कुत्तों के हमले में जख्मी हुआ है। उसकी हालत गंभीर है। घटना सीबीगंज थाना क्षेत्र के खना गोटिया गांव की है।

मोहम्मद इरफान का बेटा अयान (11 साल) शाम को घर से करीब 400 मीटर दूर खेल रहा था। अयान के साथ 5 अन्य बच्चे भी थे। इस दौरान कुत्तों का एक झुंड बच्चों के पास आ गया। बच्चों ने पहले तो उनको भगाने की कोशिश की। लेकिन, कुत्तों ने बच्चों को घेर लिया।

अयान की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। वह शाम को खेलने गया था, उसकी लाश घर पहुंची। – Dainik Bhaskar
अयान की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। वह शाम को खेलने गया था, उसकी लाश घर पहुंची।

खुद को घिरता देख बच्चे भागने लगे तो झुंड उन पर टूट पड़ा। भागते समय अयान जमीन पर गिर पड़ा। अयान कुछ कदम भागा, फिर खेत में जाकर गिर पड़ा, जहां पानी भरा हुआ था। दलदल में बच्चा चिल्लाता रहा। जमीन पर गिरते ही कुत्ते उस पर टूट पड़े। 10 से ज्यादा कुत्तों का झुंड करीब 30 मिनट तक अयान को नोचता रहा। बच्चे के हाथ-पैर और चेहरे पर 100 से ज्यादा जख्म किए। कुत्तों के हमले में अयान बुरी तरह से जख्मी हो गया।

बच्चों ने घर जाकर मचाया शोर
इस हमले में अयान के साथ खेल रहा 8 साल के अर्स पर भी कुत्तों ने हमला कर दिया। इसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। अयान और अर्स के साथ खेल रहे बच्चे भागते हुए पड़ोस में रहने वाले शादाब नाम के युवक के घर पहुंचे। वह दौड़ता हुआ आया और उसने कुत्तों को भगाया।

यह वह जगह है जहां अयान पर कुत्तों ने हमला किया। खेत में पड़ा पानी खून से लाल हो गया था। – Dainik Bhaskar
यह वह जगह है जहां अयान पर कुत्तों ने हमला किया। खेत में पड़ा पानी खून से लाल हो गया था।

शादाब और आसपास के लोगों ने किसी तरह अयान को कुत्तों के झुंड से छुड़ाया। लेकिन, तब तक बच्चा पूरी तरीके खून से लथपथ हालत में था। मौके पर पहुंचे अयान के परिजन उसे तुरंत निजी अस्पताल ले गए। हालांकि, उसको बचाया नहीं जा सका। अयान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं 8 साल के अर्स को भी परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। उसका इलाज चल रहा है। हालत गंभीर है।

Share
Now